फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   demonstration

रोजगार सेवकों ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 22 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 22 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
demonstration
सोमवार को ग्राम पंचायत भीमपुर नौगजा के रोजगार सेवक रूपराम की रंगदारी न देने पर एक सपा कार्यकर्ता ने पिटाई कर दी और अभिलेख फाड़ दिए थे। साथी की पिटाई से नाराज रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन कर पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इससे रोजगार सेवकों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। गुस्साए तमाम रोजगार सेवक और तकनीकि सहायक ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और प्रर्दशन कर धरने पर बैठ गए। बाद में बेमियादी हड़ताल पर चले गए। हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। प्रदर्शन करने वालों में रोजगार सेवक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमानत रसूल, निंदरपाल सिंह, ओमपाल शर्मा, इंद्रपाल, मुरारी, बृजेश कुमार, सुनील, लालाराम, राजू, अशोक, अवनीश, बलराम, विजयपाल, नरेंद्र आदि थे।
विज्ञापन


अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
धर्मपाल सिंह, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed