फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   demonstration

चीफ प्रॉक्टर और छात्र नेताओं में नोकझोंक

Wed, 07 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 07 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
demonstration
महाविद्यालय में इन दिनों परीक्षा फार्म जमा करने को प्राइवेट परीक्षार्थियों तांता लग रहा है। बुधवार सुबह से ही महाविद्यालय में प्राइवेट परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह करीब दस बजे से आठ काउंटरों पर परीक्षा फार्म भरने व जमा करने का कार्य शुरू किया गया। फार्म जमा करने को लेकर लगभग सभी काउंटर पर मारामारी रही। शाम तक काउंटरों के आगे लंबी लाइन लगी देखी गई। इस बीच चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज गुप्ता को एक काउंटर पर कुछ छात्र नेताओं द्वारा गलत तरीके से परीक्षा फार्म जमा करने की सूचना मिली। चीफ प्रॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर छात्र नेताओं से नाराजगी जताई और लाइन में लगकर परीक्षा फार्म जमा करने को कहा। जिस पर छात्र नेताओं और चीफ प्रॉक्टर के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि कुछ छात्र नेता कई फार्म एक साथ जमा करने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें रोक दिया गया।

आइसा नेताओं ने सुनी समस्याएं
आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के जिला संयोजक धर्मेंद्र वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ उपाधि महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्राइवेट परीक्षार्थियों से परीक्षा फार्म जमा करने में आ रही किल्लतों के बाबत बात की। परीक्षार्थियों ने देर से काउंटर खोलने और अधिक शुल्क वसूलने की बात कही, जिस पर उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed