फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration by protesting against faltering electricity supply

लड़खड़ाई बिजली सप्लाई के विरोध में धरना देकर किया प्रदर्शन

Thu, 18 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by protesting against faltering electricity supply
पूरनपुर। लड़खड़ाई बिजली सप्लाई के विरोध में पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका के उपभोक्ताओं ने एसडीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली सप्लाई में सुधार न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। शाम को एसडीओ ने उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर शीघ्र लगवाने का आश्वासन दिया। इस पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय खान के नेतृत्व में पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका के उपभोक्ताओं ने एसडीओ कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मोहल्ला ढका को फीडर नंबर दो से बिजली सप्लाई दी गई है। कई दिनों से फीडर दो की बिजली सप्लाई लड़खड़ाई चल रही है। मोहल्ला में 250 केवीए के रखे ट्रांसफार्मर की कई दिनों से लीड जलने से घंटों बिजली सप्लाई ठप रहती है। एक सप्ताह में तीन ट्रांसफार्मर फुंक चुके है। मंगलवार को रखा ट्रांसफार्मर कुछ देकर बाद फुुंक गया। उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर की मांग की जा रही है मगर अफसर उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है। समस्या का समाधान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शाम चार बजे एसडीओ ने 250 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह शीघ्र 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रखवाने का आश्वासन दिया। इस पर धरना समाप्त कर दिया गया। संजय खान ने बताया कि एसडीओ को लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed