फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration by Bhakiyu against the problems, submitted memorandum to SDM

Pilibhit News: समस्याओं के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 09 Dec 2024 10:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by Bhakiyu against the problems, submitted memorandum to SDM
पूरनपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौपते भाकियू कार्यकर्ता।स्रोत:संगठन
पूरनपुर। भाकियू (अराजनीतिक) कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थल, रास्ते और कुएं पर अतिक्रमण के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को समस्याओं से संंबंधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं का समाधान न होने पर 20 दिसंबर को बेमियादी धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन




भाकियू के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गांव लाह की पुरानी परती की जमीन पर धार्मिक स्थल है। जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

पूर्व में शिकायत और ज्ञापन देने के बाद भी अब तक कब्जा नहीं हटवाया गया। ज्ञापन में इसके अलावा गांव लाह में ही रास्ते की जमीन पर कब्जा कर एक जनप्रतिनिधि पर खेती करने का आरोप लगाते हुए कब्जा हटवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव उदयपुर में किसान तरसेम सिंह की जमीन का रकबा पूरा कराकर उसका नाम खतौनी में दर्ज कराने, गांव तकिया दीनारपुर में रास्ते पर दीवार उठाकर बंद किए गए रास्ते को खुलवाने, गांव लाह में कुआ की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की गई।

ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार, रामगोपाल, कुलवंत सिंह सोनी, सर्वेश वर्मा, बालकराम, राजेंद्र प्रसाद, जैतराम, रूपराम, तिलकराम, रामकुमार प्रजापति, पवन वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed