फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Democratization of false democracy fighters summoned

गलत लोकतंत्र सेनानियों की डीएम ने तलब की पत्रावली

Fri, 10 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 10 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिले में संगीन अपराधों में लिप्त कई लोगों को तत्कालीन प्रशासन की ओर से आननफानन में भेजी गई रिपोर्ट के आधार के लोकतंत्र सेनानी घोषित कर उन्हें पेंशन देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के लिए पूरी पत्रावली तलब की है। उधर लोकतंत्र सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक शम्शा ने भी प्रशासन से मामले की सही जांच करा गलत लोगों की पेंशन बंद करने की मांग की है। बताते चलें कि जिले के घोषित लोकतंत्र सेनानियों में कई नाम ऐसे भी शामिल हैं जो कभी गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे थे तो कुछ पर जमाखोरी का मुकदमा चल चुका है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो आननफानन में प्रशासन ने खुफिया विभाग से जांच कराई। प्रथम दृष्ट्या अपात्र पाए गए पांच लोगों की एडीएम ने पेंशन भी रोके जाने की बात बुधवार कही। एडीएम अजयकांत सैनी ने यह भी कहा कि मामले की गहनता से पड़ताल के लिए उन अभिलेखों की भी पड़ताल की जा रही है जिनके आधार पर तत्कालीन प्रशासन ने इन्हें लोकतंत्र सेनानी घोषित किया था। अमर उजाला में इसके खुलासे की खबर की गुरुवार पूरे जिले में चर्चा रही। जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि लोकतंत्र सेनानियों से जुड़े मामलों की पूरी पत्रावली उन्होंने पड़ताल के लिए तलब की है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

यह सही है कि जिले में कई लोग गलत ढंग से लोकतंत्र सेनानी घोषित कर दिए गए हैं। गलत लोकतंत्र सेनानियों के साथ बैठने में सच्चे लोकतंत्र सेनानी अपने को अपमानित महसूस करते हैं। दो साल पहले भी संगठन की ओर से गलत लोकतंत्र सेनानियों को अपात्र घोषित कर उनकी पेंशन रोकने की मांग प्रशासन से की गई थी, लेकिन तत्कालीन डीएम ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अमर उजाला ने इस अहम मुद्दे को उठा सच्चे लोकतंत्र प्रहरी होने का अहसास कराया है। संगठन ने डीएम से भी इस मामले में निष्पक्ष जांच करा कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अशोक शम्शा, जिलाध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed