{"_id":"5312d4dab78b08773717e97bed01a38c","slug":"demand-to-suspend-the-ssp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दोषी तत्कालीन एएसपी को बर्खास्त करे सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दोषी तत्कालीन एएसपी को बर्खास्त करे सरकार’
पीलीभीत।
Updated Sun, 31 Jan 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि जल्द ही अगर निर्दोष लोगों पर फायरिंग व लाठीचार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कौंसिल विधान सभा के सामने धरना-प्रदर्शन करेगी। मद्दे की पुलिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि बारहवीं शरीफ के जुलूस में पुलिस की कार्य प्रणाली निंदनीय है। इस घटना के लिए जिला प्रशासन के साथ ही प्रदेश सरकार भी जिम्मेदार है। पत्रकारों को बताया कि अगले माह में कौंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां मुख्यमंत्री से मिलकर मौजूदा एएसपी समेत दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने व घायलों को मुआवजा देने के साथ ही पकड़े गए किशोर को बिना शर्त रिहा किए जाने की मांग करेंगे। मांगे नहीं मानी गईं तो कौंसिल विधान सभा के सामने धरना देगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव/मंडल प्रभारी ऋषिपाल सिंह, मंडल महासचिव मुमताजउद्दीन अंसारी, बरेली जिला प्रभारी अच्छन अंसारी, मंडल अध्यक्ष फरहान खां, भाकिमसं के जिलाध्यक्ष यूसुफ मलिक, कौंसिल के जिलाध्यक्ष एम फारुक रजा कादरी मौजूद रहे। वक्ताओं ने इस मौके पर मिशन 2017 में के लिए कौम के लोगों से एकजुटता का आह्वान किया। इसके लिए मौलाना आबिद रजा को जिला प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन