फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demand to recover other stolen goods and arrest the local accused

Pilibhit News: डकैती का अन्य माल बरामद कराने, स्थानीय आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 19 Nov 2024 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Demand to recover other stolen goods and arrest the local accused
पूरनपुर। डकैती की घटना के जेवरात बरामद कराने, घटना में शामिल स्थानीय बदमाश की गिरफ्तारी की मांग किराना व्यापारी सुनील गुप्ता की पत्नी साधना गुप्ता ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से मिलकर की।
विज्ञापन

मालूम हो कि मैगलगंज हाईवे पर गांव रंपुरा के समीप रहने वाले किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर से 30 जनवरी 2024 की शाम को डकैतों ने परिजनों को बंधक बनाकर 26.80 लाख रुपये की नकदी, 32 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना का खुलासा कर आरोपी पांच डकैतों से करीब साढ़े पांच लाख रुपये बरामद किए थे। घटना में शामिल तीन डकैतों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। दो ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में सरेंडर किए गए डकैतों को पुलिस कस्टडी में रिमांड पर लेकर कुछ नकदी बरामद की थी। सोमवार को सुनील की पत्नी साधना ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से मिलकर डकैती में गए अन्य जेवरात, नकदी बरामद कराने, घटना में शामिल स्थानीय आरोपी की गिरफ्तारी कराने, परिवार को सुरक्षा दिलाने आदि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed