फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demand for the renewal process free from the interview

नवीनीकरण प्रक्रिया को साक्षात्कार से मुक्त रखने की मांग

Mon, 19 Jun 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 19 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
 नवीनीकरण प्रक्रिया को साक्षात्कार से मुक्त रखने की मांग को लेकर विधायकों के नेतृत्व में प्रेरकों ने डीएम से मिलकर समस्या बताई। इस दौरान प्रेरकों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। पांच दिन के अंदर समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। जिले के लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात 1113 प्रेरकों का नवीनीकरण होना है। नवीनीकरण की पत्रावली को लेकर डीएम शीतल वर्मा ने अनुमोदन से पूर्व प्रेरकों का साक्षात्कार लेने के निर्देश दिए थे। इसकी जानकारी लगने पर प्रेरकों में हड़कंप मच गया। इधर सोमवार को आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सदर विधायक संजय गंगवार, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान व बरखेड़ा विधायक किशन लाल राजपूत के साथ डीएम से मिले। प्रेरकों ने डीएम को बताया कि प्रेरकों के नवीनीकरण से पूर्व साक्षात्कार लेने के आदेश दिए गए हैं, जबकि साक्षरता निदेशालय द्वारा नवीनीकरण के लिए साक्षात्कार से संबंधित कोई शासनादेश निर्गत नहीं किया गया है। प्रेरकों ने 19 माह का बकाया मानदेय दिलाने की भी मांग की। इस दौरान प्रेरकों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में साक्षात्कार न लेने की मांग की गई। साथ ही पांच दिन के अंदर समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। विधायकों ने भी प्रेरकों की समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिनंदन गंगवार ने बताया कि जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान के साथ नवीनीकरण अतिशीघ्र कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार गंगवार, जिला महामंत्री सत्यपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष इंद्रपाल गंगवार, संजीव भारती, दीनदयाल, रामनिवास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed