{"_id":"2b74fe45bb52f62deae6f0cd06c6d597","slug":"delhi-me-samanit-hongye-pradhan-prabhu-dayal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सम्मानित होंगे करनापुर के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सम्मानित होंगे करनापुर के प्रधान
पीलीभीत।
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा में बेहतर कार्य के लिए मरौरी ब्लाक की ग्राम पंचायत करनापुर के
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रभुदयाल को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। दो फरवरी को
होने वाले सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण प्राप्त
हुआ है। उनके साथ सौ दिन काम करने वाले मनरेगा मजदूर नारायण लाल को भी
सम्मानित किया जाएगा।
जिला ग्राम्य विकास के श्रम रोजगार उपायुक्त कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दो फरवरी को प्रतिवर्ष दिल्ली के विज्ञान भवन में मनरेगा सम्मेलन का आयोजन कर जिले से एक प्रधान को सम्मानित किया जाता है। इस बार जिले से मरौरी ब्लाक के ग्राम करनापुर के प्रधान प्रभुदयाल को चुना गया है। उन्होंने पूरे वर्ष मनरेगा से अच्छा कार्य कराया। प्रधान के साथ 100 दिन काम पाने वाले मनरेगा श्रमिक को भी दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी के साथ प्रधान व मनरेगा श्रमिक रविवार को दिल्ली रवाना होंगे।