{"_id":"a3962bca3f76896af81e4a8839313f41","slug":"delhi-being-honored-investigation-of-the-head-was-returned-krnapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सम्मानित होकर लौटे करनापुर के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सम्मानित होकर लौटे करनापुर के प्रधान
पीलीभीत
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा से जिले के अन्य गांव की दशा भले न सुधर सकी हो लेकिन करनापुर के
विज्ञापन
प्रधान प्रभुदयाल ने योजना के माध्यम से गांव में जो विकास कार्य कराए हैं
उसके लिए उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया गया है। उन्हें प्रशस्ति पत्र
एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया है।
गांव में सभी को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराने को चल रहे मनरेगा कार्यक्रम में बेहतर कार्य के लिए प्रति वर्ष दिल्ली में मनरेगा सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस बार जिले से मरौरी ब्लाक के ग्राम करनापुर के प्रधान प्रभुदयाल को चुना गया। सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए वह उपायुक्त मनरेगा शिवाकांत द्विवेदी के साथ दिल्ली गए थे।
दो फरवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्रियों वीरेंद्र सिंह, सुर्दशन भगत, रामकृपाल यादव, निहाल चंद्र आदि की मौजूदगी में प्रधान प्रभुदयाल को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र, मनरेगा साहित्य व उपहार देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली से सम्मानित होकर लौटे ग्राम प्रधान ने बताया कि अभी वित्तीय वर्ष में काफी समय बाकी है। वह बचे लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया गांव के विकास में मनरेगा का काफी योगदान हैं।