फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   degree college will shine in the color of the tricolor

तिरंगे के रंग में रंगे नजर आएंगे डिग्री कॉलेज

Mon, 25 Jul 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
degree college will shine in the color of the tricolor
बैठक को संबोधित करती क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्या रानी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले के सभी डिग्री कॉलेज अबकी बार तिरंगे के रंग में रंगे नजर आएंगे। कॉलेजों में सजावट होगी और 11 से 17 अगस्त तक रोजाना तिरंगा फहराया जाएगा। इस संबंध में रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में जिले के 30 डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्यारानी ने तैयारी की।
विज्ञापन

बैठक में बताया कि 11 अगस्त को निबंध प्रतियोगिता होगी। 12 अगस्त को पौधे लगाए जाएंगे। 13 अगस्त को जिले के एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर एक कक्ष का नामकरण किया जाए और 14 अगस्त को भव्य सजावट के साथ तिरंगे की आकृति प्रदर्शित की जाएगी। यह सजावट 17 अगस्त तक रहेगी। इसके सात 15 अगस्त को कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

बैठक में रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फजलुर्रहमान, उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर के प्राचार्य डॉ. संजीव श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. आनंद कुमार मौर्य, बरेली परिक्षेत्र की नोडल डॉ. हिमशिखा यादव ने तिरंगा फहराने, पौधरोपण करने और प्रभातफेरी, पोस्टर प्रतियोगिता को लेकर संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed