{"_id":"63544391333d202daa05eec4","slug":"deepawali-pilibhit-news-bly5016986123","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी से जगमगाया शहर, देर रात तक चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी से जगमगाया शहर, देर रात तक चहल-पहल
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर रिमझिम झालरों से रोशन हुआ शहर। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बाजार में शनिवार को काफी भीड़ रही। श्री लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं से लेकर खील-खिलौनों तक जमकर बिक्री हुई। धनतेरस पर शहर से देहात तक बाजारों को बिजली की झालरों से सजाया गया था। पुलिस ने कड़ाई से ट्रैफिक प्लान को लागू करवाया, जिससे लोगों को जाम से तो कुछ हद तक निजात मिली मगर खरीदारी में कुछ परेशानी भी हुई। इससे व्यापारी भी निराश दिखे।
बाजार में श्री लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं 100 से लेकर 1200 रुपये तक की बिकीं तो मिट्टी की दीये 60 से लेकर 80 रुपये सैकड़ा तक बिके। सुनगढ़ी थाने से लेकर कोतवाली तक पूरा बाजार रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था था। देहात के बाजारों में भी जबरदस्त रौनक रही।
--
पटाखों के बाजार में भी शुरू हुई बिक्री
शहर के रामलीला बाजार में पटाखा बाजार भी सज गया। मैदान में करीब डेढ़ सौ दुकानें लगाई गईं थीं। यहां पर भी काफी संख्या में दीपावली के लिए पटाखे खरीदने के लिए लोग पहुंचे।
विज्ञापन
--
इस बार देशी उत्पादों का रहा बोलबाला
दिवाली पर लोगों ने घरों को सजाने के लिए इंटीरियर होम डेकोरेशन आइटमों की भी खरीदारी की । फ्लावर पॉट्स, बंदनवार, इलेक्ट्रानिक लैंप व वॉल हैंगिग लोगों की पहली पसंद रहे। कारोबारियों के मुताबिक इस बार बाजार में मात्र पांच फीसदी ही चीन के आइटम आए हैं। देशी उत्पादों की भरमार है। जो काफी पसंद किए गए।
--
जरूरत पड़े तो इन नंबरों पर करें कॉल
डीएम-9454417526, एसपी-9454400301, इमरजेंसी एंबुलेंस-102, पुलिस से करें शिकायत-112, फायर ब्रिगेड 9454418372 / 101, बिजली विभाग कंट्रोल रूम- 8004915639, 9453005194, ट्रैफिक -9454404104