फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Decorated market... Kanha's fancy costumes are selling well

Pilibhit News: सजा बाजार... खूब बिक रहीं कान्हा की फैंसी पोशाक

Mon, 26 Aug 2024 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Decorated market... Kanha's fancy costumes are selling well
पीलीभीत में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर की स्टेशन रोड पर सजी एक दुकान पर समान खरीदते लोग।
पीलीभीत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार सज गया है। बाजार में लड्डू गोपाल के शृंगार के लिए खास रत्नों की पोशाक, पगड़ी, मुरली और झूले आए हैं। भगवान श्रीकृष्ण के भक्त दुकानों से शृंगार की सामग्री खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में जन्माष्टमी का पर्व सोमवार और मंगलवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गया है। बाजार में बाल रूप भगवान श्री कृष्ण और राधा की पोशाकों की बिक्री हो रही है। बच्चों को कान्हा व राधा की पोशाकों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की मुरली पसंद आ रही है।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन बाजार में खरीदारों की भीड़ बनी रही। पर्व को लेकर मंदिरों को सजाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। फैंसी झालराें से मंदिरों को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
आज और कल मनाई जाएगी जन्माष्टमी

हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 और 27 अगस्त को मनाया जाएगा। पंडित लकी मिश्रा ने बताया कि जिले में गोकुल वाली जन्माष्टमी मनाई जाती है जो मंगलवार को है। यह वैष्णवी है। पर्व की तैयारी चल रही है। सोमवार की रात 9:11 मिनट पर अष्टमी लगेगी। इसके चलते पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा।

--
आज पुलिस लाइन में होगा भव्य आयोजन

पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव का सोमवार को आयोजन होगा। एक दिन पूर्व रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस बार पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मथुरा के कलाकारों की भी सुंदर प्रस्तुति होगी। सोमवार को देर शाम कार्यक्रम की शुरुआत होगी। एसपी अविनाश पाण्डेय, एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने पुलिस लाइन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। संवाद

पीलीभीत में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर की स्टेशन रोड पर सजी एक दुकान पर समान खरीदते लोग।

पीलीभीत में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर की स्टेशन रोड पर सजी एक दुकान पर समान खरीदते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed