{"_id":"61a3ca152c8118239742febd","slug":"decision-will-be-taken-today-against-the-professor-from-the-government-level-pilibhit-news-bly467608869","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन स्तर से प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई का आज लिया जाएगा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन स्तर से प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई का आज लिया जाएगा निर्णय
विज्ञापन
पीलीभीत। दुष्कर्म और सेक्स रैकेट संचालित करने में नामजद राजकीय महिला महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर कामरान आलम खान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए मामला शासन स्तर तक पहुंच गया है।
उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर की गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी अधिकृत तौर पर उच्च शिक्षा विभाग से आते ही शासन कार्रवाई करेगा। इस बीच कानून के जानकारों का कहना है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी 48 घंटे से अधिक जेल में रहता है तो उसे निलंबित कर दिया जाता है।
असिस्टेंट प्रोफेसर 26 नवंबर को जेल भेजे गए हैं। इस स्थिति में 28 नवंबर को उनके जेल जाने के 48 घंटे पूरे हो गए। प्राचार्य ने रविवार को पुलिस से रिपोर्ट लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर की गिरफ्तारी के विषय में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी संध्या रानी को अवगत कराया है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से निदेशक ने आख्या मांगी थी। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से निदेशक को रिपोर्ट भेज दी गई है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राचार्य की ओर से एक आख्या कार्रवाई की संस्तुति के साथ भेजी गई है। यही रिपोर्ट सोमवार को शासन के पास पहुंच जाएगी। इसके बाद कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से जानकारी लेने के बाद मैंने पूरे प्रकरण से क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया है। साथ ही लिखित आख्या भेजी है जिसमें कार्रवाई की संस्तुति की गई है। - प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय