फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Death of young man who went to in-laws house, accused of murder

Pilibhit News: ससुराल गए युवक की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Death of young man who went to in-laws house, accused of murder
- भंडारे में भाग लेने के लिए पत्नी व बच्चों के साथ आया था ससुराल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। न्यूरिया स्थित ससुराल आए बरखेड़ा के श्रीकृष्ण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बरखेड़ा के गांव परेवा अनूप निवासी श्रीकृष्ण (24) पुत्र चोखेलाल की शादी आठ वर्ष पहले न्यूरिया क्षेत्र के गांव मोहनपुर में हुई थी। बृहस्पतिवार को वह पत्नी गीता देवी व दो बच्चों के साथ ससुराल में भंडारे में आया था। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। सूचना पर सुबह श्रीकृष्ण के घर वाले मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने बताया कि श्रीकृष्ण का पत्नी और ससुराल वालों से पहले से ही विवाद है। रात में मौत हो जाने के बाद भी परिजनों को सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले नंदलाल उनके रिश्तेदार हैं, उन्होंने ने ही फोन पर सूचना दी। जिस पर परिवार वाले वहां पहुंचे। परिवार वालों ने बताया कि श्रीकृष्ण के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। इससे साफ पता चल रहा था कि मरने से पहले उसकी किसी से मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर न्यूरिया एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि छानबीन में पता चला कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फंदे से लटककर जान दी। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed