{"_id":"581748724f1c1bac31435a15","slug":"death-of-rural-high-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार से ग्रामीण की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मीरपुर ढकरिया में एक युवक की तेज बुखार से मौत हो गई है। इस मौत को मिलाकर इस गांव में एक सप्ताह के भीतर तेज बुखार से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
गांव मीरपुर ढकरिया निवासी कन्हई लाल कुशवाहा ने बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र बुधपाल पांच दिन पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गया था। यहां के डाक्टर से लाभ न होने पर उसे शाहजहांपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई और डाक्टर ने घर ले जाने का सुझाव दिया। घरवाले रविवार शाम बुधपाल को घर ले आए और सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। इससे पहले 27 अक्तूबर को गांव के ही भूपराम की सात वर्षीय पुत्री सरिता और 25 अक्तूबर को गांव के ही रामदास की पुत्री सोनी की तेज बुखार से मौत हो चुकी है। इस प्रकार इस गांव में एक सप्ताह में तेज बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. श्रीराम ने वही रटारटाया जबाव देते हुए कहा कि जानकारी नहीं है और मंगलवार को गांव में टीम भेजी जाएगी।