{"_id":"5946b96a4f1c1b5b678b4650","slug":"death-of-cousin-tahrey-brothers-in-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में शामिल होने गए चचेरे-तहेरे भाईयों की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में शामिल होने गए चचेरे-तहेरे भाईयों की हादसे में मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बारात में शामिल होने गए चचेरे-तहेरे भाईयों की हादसे में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुफेरे भाई की बारात में शामिल होने गए मवईया गांव के निवासी चचेरे भाई अजय पाल (17) और मुकेश (18) की हरदोई जिले में हुए हादसे में मौत हो गई। जबकि तीसरा घायल हो गया। दोनों बाइक से बहन की ससुराल से वापस फुफेरे भाई के घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवारीजन हरदोई को रवाना हो गए हैं। बिलसंडा थाना क्षेत्र के मवईया गांव निवासी किसान मेवाराम का पुत्र अजयपाल (17) अपने चचेरे भाई मुकेश (18) पुत्र धर्मपाल के साथ अपने फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह ट्रेन से शाहबाद (हरदोई) के ग्राम बभुराई गए थे। शनिवार रात को बारात में दोनों लोग शामिल हुए। इसके बाद रविवार सुबह एक रिश्तेदार की बाइक लेकर दोनों और तीसरा अमर सेन (20) पुत्र राम सिंह बहन उर्मिला की ससुराल खेमपुर गांव पहुंचे। इसके बाद तीनों दोपहर को वापस फुफेरे भाई के घर बभुराई गांव जाने को निकले। इस बीच रास्ते में शाहबाद और बल्लिया के बीच बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में अजयपाल और मुकेश की मौत हो गई। जबकि तीसरा भाई अमरसेन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फुफेरे भाई देवव्रत ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटों की मौत की खबर सुनकर परिवारीजन तत्काल हरदोई के लिए रवाना हो गए। दोनों के शव का पोस्टमार्टम हरदोई पुलिस करा रही है।
विज्ञापन