{"_id":"5ed29f768ebc3e90a83335a7","slug":"death-due-to-lighting-fall-pilibhit-news-bly407578199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के नीचे बैठे नौ लोग बिजली गिरने से झ़ुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ के नीचे बैठे नौ लोग बिजली गिरने से झ़ुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। शनिवार सुबह बिजली गिरने से गांव कुर्रिया में नौ श्रमिक झुलस गए और अचेत होकर गिर गए। जब कुछ देर बाद होश आया तो बमुश्किल अपने घर पहुंचे और गांव वालों को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों ने उन्हें सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शनिवार सुबह 10.30 बजे पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. विनोद तिवारी के गांव कुर्रिया के रहने वाले नन्हें (38), उसका भाई कल्लू (36), पुत्तूलाल (30) और इसी गांव के स्वामीदयाल (38), रमेश (37), मुकेश (36), गयादीन (40), सुनील (32), रवि (33) जमील के खेत में गन्ने की गुड़ाई कर रहे थे। तभी बारिश शुरू होने पर वे लोग पाकड़ के पेड़ नीचे पहुंच गए। कुछ मजदूर बैठ गए और कुछ खड़े ही रहे। तभी धमाके के साथ बिजली पेड़ पर गिरी। इससे हरा-भरा पेड़ झुलस गया। हादसे से दहशत में आए श्रमिक बेहोश होकर जमीन में गिर गए। प्रत्यक्षदर्शी गयादीन और नन्हें ने बताया कि घटना के बाद कुछ देर तक किसी को होश नहीं रहा। होश आने के बाद वह डरते हुए घर पहुंचे और गांव में जाकर लोगों को बताया। प्रधान वेद तिवारी ने घटना की सूचना हलका लेखपाल को दी। उसके बाद झुलसे श्रमिकों को सीएचसी लाकर उनका उपचार कराया गया। इसमें से नन्हें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हल्का लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए है।