फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deadly attack on defense lawyer during bail hearing

जमानत की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, अफरातफरी

Tue, 21 Jun 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on defense lawyer during bail hearing
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मेसेज फॉरवर्ड करने के मामले में सोमवार को फिर बवाल की नौबत आ गई। दो दिन पहले मेसेज प्रकरण में पुलिस ने अधिवक्ता राहुल सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। सोमवार दोपहर राहुल सक्सेना की जमानत पर सुनवाई के दौरान कचहरी परिसर में बचाव पक्ष के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला हुआ। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी राहुल सक्सेना अधिवक्ता है। आरोप था कि दो दिन पहले राहुल सक्सेना ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। इससे दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए थे। कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। पुलिस ने राहुल को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद माहौल शांत हो गया। सोमवार को जमानत के लिए राहुल कचहरी पहुंचे। राहुल के अधिवक्ता ने जमानत अर्जी दाखिल की और सुनवाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने राहुल सक्सेना से अभद्रता शुरू कर दी। जब राहुल के अधिवक्ता सूरजपाल गौतम ने विरोध किया तो उनसे भी धक्कामुक्की शुरू हो गई। उनका गला दबाने की कोशिश की गई। सूरजपाल गौतम ने कोतवाली में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एफआईआर में पांच नामजद, बीस अज्ञात
एफआईआर में कहा गया है कि राहुल सक्सेना के जमानत प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। इसी बीच मोहम्मद जावेद एडवोकेट, विधि छात्र इमरान चिश्ती, तारिक अली बेग, नदीम कुरैशी एडवोकेट, नाहिद खां एडवोकेट समेत 20 अज्ञात लोग राहुल सक्सेना को गालियां दे रहे थे। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया तो यह सभी लोग उनके साथ अभद्रता करने लगे और जान से मारने की नीयत से गला दबाकर हत्या की कोशिश की। घटनाक्रम की जानकारी पर सीओ भी पहुंचे। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी में अभद्र टिप्पणी के आरोपी अधिवक्ता राहुल सक्सेना जमानत के लिए आए थे। इसी दौरान बचाव पक्ष और दूसरे समुदाय के अधिवक्ताओं में कहासुनी हो गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
कोतवाली में आक्रोश जताने वाले सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
पूरनपुर। कोतवाली गेट पर एकत्र होकर आक्रोश जताने के मामले में पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन की कार्रवाई की। निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप के साथ सौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनकी पहचान फोटो देखकर की जा रही है। इससे कुछ लोगों में कार्रवाई को लेकर डर बन गया है।

एक व्हाट्सएप ग्रुप पर मोहल्ला कायस्थान निवासी अधिवक्ता राहुल सक्सेना 18 जून को एक वीडियो वायरल करने के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में 18 जून को शाम तमाम लोग कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। आरोपी पक्ष के कुछ लोगों की कोतवाली में उनसे नोकझोंक हो गई। नोकझोंक करने वालों का कहना था कि धोखे से मेसेज वायरल हो गया। इसके लिए आरोपी अपनी गलती मान रहा है मगर आक्रोशित लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए। हंगामे का माहौल होने लगा। आक्रोशित लोग आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मोहल्ला रजागंज निवासी मोहम्मद अरबाज रजा की ओर से राहुल सक्सेना पर रिपोर्ट दर्ज की। तब आक्रोशित लोग शांत हुए थे। धारा 144 लागू होने पर कोतवाली गेट पर एकत्र होकर लोगों को आक्रोश व्यक्त करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामले में 100 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी पहचान शुरू कर दी है। इसकी जानकारी पर आक्रोश व्यक्त करने वालों में हलचल है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि 100 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed