फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of youth found lying in suspicious circumstances near railway gate

Pilibhit News: रेलवे फाटक के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला युवक का शव

Sun, 14 Apr 2024 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found lying in suspicious circumstances near railway gate
रोते बिलखते मृतक रामसेवक के परिजन व लगी भीड़ । संवाद
पीलीभीत। सुबह घर से निकले युवक का शव रेलवे फाटक के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साईं धाम कॉलोनी के रहने वाले सुरेश ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करते हैं। उनका पुत्र रामसेवक (30) वर्ष भी मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चलाता है। रामसेवक की चार साल पूर्व मुरादाबाद की रहने वाली खुशबू से शादी हुई थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि शादी के बाद से ही दोनों में अनबन रहने लगी। करीब एक वर्ष पहले उसकी पत्नी मायके मुरादाबाद चली गई थी। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे रामसेवक घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे राहगीरों ने बिलगवां रेलवे क्राॅसिंग फाटक के पास उसका शव पड़ा देखा। लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पिता ने बताया कि उनका पुत्र सुबह पीली टी-शर्ट व जूते पहनकर निकला था। उसके जूते पैरों में नहीं थे। आंखों से खून भी निकल रहा था। पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटों के निशान थे।

हालांकि परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार किया है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed