फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of young man missing for two days found hanging from a tree

Pilibhit News: दो दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव

Fri, 13 Feb 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man missing for two days found hanging from a tree
तरुण भारती
गजरौला। थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता चल रहे युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना से गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम सिरसा सरदाह निवासी 22 वर्षीय तरुण भारती मंगलवार को घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। कोई जानकारी न मिलने पर बुधवार शाम को परिजनों ने थाना गजरौला पहुंचकर युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर गन्ने के खेत में लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ से तरुण का शव रस्सी के फंदे पर लटका देखा। संवाद
विज्ञापन

तरुण मानसिक रूप से था अस्वस्थ
थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि तरुण मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज भी चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन युवक के इस कदम के पीछे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed