फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of a young man found floating in a pond

Pilibhit News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव

Wed, 10 Jul 2024 04:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found floating in a pond
गजरौला। गांव पटपुरा के पास स्थित तालाब में मंगलवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला।
विज्ञापन

थाना गजरौला कला क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी धर्मपाल (40) वर्ष पुत्र मुन्ना लाल मंगलवार सुबह घर से निकला था। दोपहर बाद गांव के नजदीक स्थित तालाब में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। परिजनों का कहना है कि गांव के नजदीक जमुनिया और पटपुरा रोड के पास स्थित तालाब में धर्मपाल ने सिंघाड़े की बेल डाली थी, जो जलभराव अधिक होने से नष्ट हो गई।

आशंका जताई जा रही है कि बेल देखने के लिए तालाब में घुसने के दौरान गहराई में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक धर्मपाल के दो बच्चे हैं। पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पानी में डूबने से मौत बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed