{"_id":"69216cab2c18ad071b07cd39","slug":"dcm-collided-with-a-tractor-trolley-parked-on-bareilly-haridwar-highway-in-pilibhit-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बरेली-हरिद्वार हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई डीसीएम, दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बरेली-हरिद्वार हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई डीसीएम, दो लोग गंभीर घायल
Sat, 22 Nov 2025 01:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:41 PM IST
सार
पीलीभीत में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर अप्सरा नदी पुल के पास शनिवार सुबह हादसा हो गया। यहां हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम में सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और ट्रॉली
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत जिले में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर अप्सरा नदी पुल के पास तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर–ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। हादसे में डीसीएम पर सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे से अधिक समय तक जाम रहा।
विज्ञापन
तेल खत्म हो जाने की वजह से शनिवार सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर–ट्रॉली हरिद्वार हाईवे पर खड़ी थी। सुबह के समय कोहरा भी था। इसी दौरान लकड़ी लदी डीसीएम पीछे से आकर ट्रॉली में टकरा गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा गिरा। डीसीएम में भरी लकड़ी सड़क पर बिखर गई।
विज्ञापन
हादसे में डीसीएम सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था बहाल कराई। माना जा रहा है कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन