फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   damage due to bad weather

आंधी मे ढहा टिनशेड, कोटेदार के बेटे की मौत

Mon, 11 May 2020 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
damage due to bad weather
पीलीभीत। भूमध्य सागर में उठे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। दोपहर ढाई बजे अचानक आसमान में अंधेरा छाया और फिर तेज आंधी आई। धूल के बवंडर उठने लगे। साथ में बारिश हुई, हल्की हवा के बीच बूंदाबांदी शाम तक होती रही। आंधी के बीच बरखेड़ा के गांव पृथ्वीपुर में टिनशेड ढहने से कोटेदार के एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं आंधी-बारिश से तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन

इस बार भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम हर हफ्ते बदल रहा है। मई के पहले हफ्ते में भी बारिश हुई थी। दूसरे हफ्ते के तीसरे दिन यानी रविवार को सुबह आंशिक बादल छाए थे। कुछ देर बाद धूप निकल आई। थोड़ी देर तक भीषण गर्मी और उमस महसूस हुई। दोपहर बाद एक बजे तक धूप कायम थी। दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन होने लगा। अपराह्न दो बजे के बाद अचानक आसमान में रात की तरह अंधेरा छा गया। तेज आंधी आई और धूल के बवंडर बने। अपराह्न ढाई बजे बारिश होने लगी, जो चार बजे तक कभी हल्की तो कभी तेज गति से होती रही। 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा का चलना शाम को भी जारी रहा।
विज्ञापन

बरखेड़ा। आंधी-बारिश के दौरान पृथ्वीपुर गांव में कोटेदार मोहम्मद शफी के मकान के पीछे की तरफ टिनशेड ढह गया। मोहम्मद शफी के बेटे 27 वर्षीय नसीम अहमद और 25 वर्षीय अकील अहमद इसके नीचे दब गए। टिनशेड ढहने की आवाज सुनकर परिवार वाले और आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। मशक्कत कर दोनों को घायल हालत में बाहर निकाला। आनन-फानन में निजी वाहन से दोनों को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां अकील को मृत घोषित कर दिया, जबकि नसीम को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी या मध्यम बारिश के भी आसार
लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता का कहना है कि अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर दो से तीन दिन तक रहेगा। इसमें 11 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम को बारिश का भी अंदेशा है। 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। 12 मई को भी बूंदाबांदी या बारिश की स्थिति बन रही है। 13 मई को आसमान साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed