पीलीभीत। शहर के स्प्रिंगडेल कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमन्त जगोता एवं प्रधानाचार्य प्रिया आनन्द ने विजेता छात्र -छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्राइमरी वर्ग की शटल रेस में कक्षा तीन के बच्चों ने भाग लिया। बालक वर्ग में मो. नूर प्रथम, तरुन द्वितीय व प्रांजल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में तनिष्का प्रथम, अविज्ञा द्वितीय और लम्हा तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग दौड़ में कक्षा चार के दक्ष, सौरभ एवं हर्ष प्रथम रहे। आयुष, जिज्ञांश, दिव्यांश एवं सुमैल दूसरे और ब्रह्म पुत्र हाउस के प्रांजल, ऋषभ, शौर्य एवं अंकुर तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में गुरलीन, अवन्या प्रथम स्थान पर रहीं। अनुष्का, उर्वशी, रिदिमा एवं गौरी दूसरे और यमुना, एकाग्रता एवं त्रिशा तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद