फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Daily loss of five lakhs to Transport Corporation in Ramadan

Budaun News: रमजान में परिवहन निगम को रोज पांच लाख का नुकसान

Wed, 05 Apr 2023 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Daily loss of five lakhs to Transport Corporation in Ramadan
- रोजों की वजह से हजार यात्रियों की संख्या छह हजार घटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। रमजान के पवित्र महीने में परिवहन निगम को खासा नुकसान हो रहा है। इस महीने में यात्रियों की संख्या घटकर 25-26 हजार से 17-18 हजार रह गई है। इससे रोजाना परिवहन निगम को पांच-छह लाख रुपये का घाटा हो रहा है। कम संख्या में यात्रियों के निकलने पर रोडवेज बसों का रूट चार्ट तक बिगड़ गया है।
परिवहन निगम को होली का त्योहार सबसे अच्छा रहा। इस त्योहार पर परिवहन निगम ने कम सुविधाओं में दो करोड़ 45 लाख रुपये कमाए। वहीं रमजान के महीने में रोजाना पांच से छह लाख रुपये का घाटा भी हो रहा है। बताते हैं कि सामान्य दिनों में रोडवेज बसों में 20 से 25 यात्री रोजाना सफर करते हैं। खास त्योहार होली, दिवाली और रक्षाबंधन आदि पर यात्रियों की संख्या और ज्यादा बढ़ जाती है। उस दौरान परिवहन निगम की आय भी दोगुनी हो जाती है लेकिन इस रमजान के महीने में यात्रियों की संख्या घटकर 17-18 हजार रह गई है। इस पवित्र महीने में अधिकतर यात्री सफर ही नहीं कर रहे हैं। इससे परिवहन निगम को नुकसान हो रहा है। इस दौरान परिवहन निगम की अधिकतर बसें खाली दौड़ रहीं हैं।
विज्ञापन

------------
सुविधा जरूरी, भले ही खाली जाएं बसें
- इस समय रोडवेज स्टैंड पर बसों की लाइन लग रही है। अधिकतर दिल्ली जाने वाली बसों की लाइन लग रही है। यहां दोपहर के समय से बसों की लाइन लगना शुरू हो जाती है और रात तक बसें लगी रहती है। यात्रियों के न होने के बावजूद उन्हें रवाना किया जा रहा है, जिससे कम से कम रास्ते के यात्रियों को बसों की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ईद तक खास्ताहाल रहेंगे निगम के हालात
- जिले में 24 मार्च को पहला रमजान था। उसी दौरान से यात्रियों की संख्या में कमी आई है। बताया जा रहा है कि ईद का ज्योहार 23 अप्रैल को होगा। हालांकि यह त्योहार चांद दिखने के आधार पर आगे-पीछे हो सकता है लेकिन तब तक परिवहन निगम के हालात यही बने रहने की उम्मीद है।

----------
- इस समय बहुत कम यात्री बसों में सफर कर रहे हैं। इससे रोजाना पांच-छह लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। अधिकतर बसें खाली ही रवाना करनी पड़ रही हैं, जिससे रास्ते के यात्रियों को दिक्कत न हो। उन्हें बस की सुविधा मिल सके।- अशोक कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed