{"_id":"6756e331f49ae8ce7b02afd4","slug":"cylinder-caught-fire-while-cooking-causing-commotion-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-127001-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
जहानाबाद क्षेत्र के गांव बगवा में गैस सिलिंडर में लगी आग। स्रोत:ग्रामीण
जहानाबाद। दसवां संस्कार कार्यक्रम के दौरान खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बगवा निवासी भगवान दास की पत्नी का निधन हो गया था। सोमवार को दसवां संस्कार का कार्यक्रम था। इसपर कारीगर घर के बरामदे में खाना बना रहे थे। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।
आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गैस का रिसाव होने से आग लगने की वजह सामने आई।
विज्ञापन
हादसे में खाने की सामग्री नष्ट हो गई। अन्य कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया।