{"_id":"66774f448a129f11410ccbf4","slug":"cut-canal-for-watering-water-in-water-chestnut-150-bigha-crop-damage-caused-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118283-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सिंघाड़े में पानी लगाने के लिए काटी नहर, 150 बीघा फसल को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सिंघाड़े में पानी लगाने के लिए काटी नहर, 150 बीघा फसल को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
दौलतपुर पटृी में नहर विभाग की कोठी के सामने कटी नहर । संवाद
बरखेड़ा। गांव दौलतपुर पट्टी में नहर विभाग की कोठी के निकट बृहस्पतिवार रात बिठौरा रजवाहा कटने से करीब 150 बीघा धान और गन्ने की फसल खराब हो गई। किसानों ने एक व्यक्ति पर सिंघाड़ा लगाने के लिए तालाब में पानी भरने के लिए नहर काटने का आरोप लगाकर सिंचाई विभाग के अफसरों से शिकायत की है।
दौलतपुर पट्टी गांव की सीमा से होकर बिठौरा रजवाहा गुजरती है। इस समय क्षेत्र में धान की फसल लगाई जा रही है। काफी दायरे में फसल लग भी चुकी है। कालीका प्रसाद, मनोहर लाल, सुशील मिश्रा समेत कई किसानों का कहना है कि बृहस्पतिवार रात नहर कट गई, जिससे करीब 150 बीघा दायरे में पानी फैल गया। इससे धान और गन्ने की इस इलाके में लगी फसल खराब हो गई।
किसानों ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर सिंघाड़े की फसल तैयार करने के लिए तालाब में पानी पहुंचाने के लिए नहर काटने का आरोप लगाया गया। इस बावत सिंचाई विभाग के अफसरों से शिकायत की गई। जिसके बाद शुक्रवार रात कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नहर की मरम्मत करा दी। शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता विशाल मिश्रा ने बताया कि नहर कटने की जानकारी मिली थी, जिसे दुरुस्त करा दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।