{"_id":"64b58bac4fe2ec33910d5804","slug":"customers-waiting-for-months-for-cng-vehicles-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-1238-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीएनजी गाड़ियों के लिए महीनों से इंतजार कर रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीएनजी गाड़ियों के लिए महीनों से इंतजार कर रहे ग्राहक
Tue, 18 Jul 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
मोटर कार में गैस किट का काम करता व्यापारी। संवाद
पीलीभीत। पेट्रोल से माइलेज कम मिलने के कारण सीएनजी वाहन लोगों की पसंद बनते जा रहेे हैं। इनकी मांग करीब 20 प्रतिशत बढ़ गई है। लोगों ने कई महीने पहले बुकिंग करा रखी है, लेकिन उन्हें सीएनजी कारें नहीं मिल पा रही हैैं। इसके अलावा लोग पुराने वाहनों में भी सीएनजी किट लगवा रहे है।
पहले जिले में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) पंप न होने के कारण लोग कंपनी फिटेड सीएनजी वाहन कम ही ले रहे थे। मौजूदा समय में जिले में सात सीएनजी पंप लग हैं। इसके चलते सीएनजी वाहनों की डिमांड लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। कार एजेंसी संचालक के हिसाब से लोगों को सीएनजी कार खरीदने के लिए कई माह पहले से बुकिंग करानी पड़ रही है। पेट्रोल से अच्छा माइलेज न मिलने से लोग अब सीएनजी वाहन लेना पसंद कर रहे हैं।
00
दो फर्मों का है जिले में पंजीकरण
पुरानी गाड़ियों में सीएनजी किट फिट करने के लिए शहर में दो वर्कशॉप को अधिकृत किया गया है। यहां एक साल से सीएनजी किट लगाई रही हैं। किट लगवाने पर 43 हजार से 48 हजार रुपये तक खर्च आता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
कंपनी फिटेड कार करीब सवा लाख रुपये महंगी
कंपनी फिटेड कार का वर्जन पेट्रोल वर्जन के मुकाबले करीब सवा लाख रुपये महंगा है। कार के लिए कई महीने इंतजार भी करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग पेट्रोल वर्जन की कार खरीदकर उसमें अधिकृत वर्कशॉप से सीएनजी किट लगवा रहे हैं। यह उन्हें करीब 75 हजार रुपये तक सस्ती पड़ जाती है। अधिकृत वर्कशॉप से बीएस-4 व बीएस-6 के 25 से अधिक वाहनों में सीएनडी किट फिट की जा चुकी है। 2009 माॅडल के भी लगभग 10 वाहनों में किट लगाई जा चुकी है।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
सीएनजी वाहनों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। जिले में दो दुकान को अधिकृत किया गया है। जिसमें मानकों के आधार पर वाहनों में किट को लगाया जा रहा है। - वीरेंद्र सिंह एआरटीओ पीलीभीत।