{"_id":"5762e4364f1c1b481e11c466","slug":"culvert-construction-rigged-kindled-against-the-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया निर्माण में धांधली पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया निर्माण में धांधली पर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग और पुलिया को संकरा बनाने के विरोध में खमरिया के लोगों ने पूर्व प्रधान रामनिवास के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मानक के अनुरूप निर्माण न होने और पुलिया को चौड़ा न बनाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
पूरनपुर से खटीमा तक हॉटमिक्स से सात मीटर चौड़ा रोड बनाया जा रहा है। सड़क और पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। 11 जून को जेई अनूप कुमार ने एक शिकायत पर निर्माण कार्य रुकवा दिया था और निर्माण के लिए मंगवाई र्गइं पीली ईंटों को वापस करा दिया था। इधर, बृहस्पतिवार को गांव खमरिया पट्टी के लोगों ने प्रधान के पति और पूर्व प्रधान रामनिवास के नेतृत्व में एकत्र होकर पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान ने बताया कि पुलिया निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। सीमेंट भी मानक के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है। पहले पुलिया पच्चीस फीट चौड़ी थी लेकिन अब बारह फीट की चौड़ाई में पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों मेें रामसनेही वर्मा, विनोद कुमार, प्रेमचंद, मुरारी लाल, जयलाल, छोटेलाल, राजेश, सतीश चंद्र, सोनू आचार्य आदि शामिल थे।