{"_id":"6958089e63f85fb7b1045282","slug":"cultural-programme-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-151062-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धनाराघाट पर सज गई रमनगरिया, आज से भक्तिमय हो जाएगा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धनाराघाट पर सज गई रमनगरिया, आज से भक्तिमय हो जाएगा माहौल
Fri, 02 Jan 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी के धनाराघाट पर सजी रामनगरिया स्रोत : संत
पूरनपुर। पौष पूर्णिमा शनिवार को है। रविवार से माघ का महीना शुरू हो जाएगा। माघ महीने में शारदा नदी के धनाराघाट पर लगने वाली रमनगरिया सज गई। शुक्रवार को संतों ने अपने आश्रमों पर ध्वज लगा दिया। शनिवार से शुरू होने वाले कल्पवास की तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार से धनाराघाट पर पूरे महीने भक्तिमय माहौल रहेगा। भोर होते ही हर-हर गंगे का जयघोष होगा। शाम के समय संत भजन-कीर्तन में संत रमे नजर आएंगे।
शारदा नदी के धनाराघाट पर एक महीने के कल्पवास के लिए संतों के पहुंचने का सिलसिला सप्ताह भर पहले ही शुरू हो गया था। इस बार कल्पवास के लिए सात महात्मा नदी घाट पहुंचे हैं। शनिवार से शुरू होने वाले कल्पवास की तैयारी में शुक्रवार को साधु- संत जुटे रहे। सातों महात्माओं के आश्रम पर ध्वज लगाया। बाबा राघवदास ने बताया कि कल्पवास को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। घाट पर व्यवस्थाएं भी दुरुस्त को चुकी हैं, ताकि नदी घाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि शनिवार से शुरू हो रहा कल्पवास एक फरवरी तक चलेगा। मकरसंक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा पर एक फरवरी को भंडारा होगा। 26 जनवरी से एक फरवरी तक रुद्र महायज्ञ होगा। महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। पूर्णाहुति, भंडारा के साथ समापन एक फरवरी को होगा।