फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cultural programme in district.

Pilibhit News: अखंड पाठ का हुआ समापन, गुरुद्वारे में सजा दीवान

Thu, 06 Nov 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 06 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme in district.
पूरनपुर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बुधवार को प्रभात फेरी के दौरान एकत्र हुए लोग- श्रद्धालु
पूरनपुर। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में सोमवार को शुरू हुए गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का बुधवार को समापन पर भोग पड़ा और दीवान सजा। इसमें रागी जत्थे ने कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी कथा वाचक जसपाल सिंह ने कथा के माध्यम से गुरुनानक देव जी के जीवन परिचय के बारे में बताया। प्रभजोत कौर के जत्था ने शबद-कीर्तन किया। इससे पहले बुधवार को सुबह चार बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से प्रभात फेरी निकाली जो बाजार रोड, तिरंगा चौराहा, स्टेशन चौराहा, स्टेशन मार्ग होकर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां नौजवान सभा और जरनैल सिंह ने प्रभात फेरी का स्वागत किया। शबद-कीर्तन किया। इसके साथ ही 23 अक्तूबर से चल रही प्रभात फेरी के क्रम का समापन हुआ। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान रणजीत सिंह, बलजीत सिंह खैरा, मनजिंदर सिंह आदि थे। नौजवान सभा सहित अन्य सेवादारों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। शाम को बच्चों की गुरुवाणी की प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

बीसलपुर। गुरुद्वारा में गुरु नानक जयंती पर्व के सिलसिले में तीन नवंबर से चल रहा अखंड पाठ बुधवार को सुबह समाप्त हो गया है। उसके बाद गुरु नानक जयंती पर्व धूमधाम से मनाया। वक्ताओं ने गुरु नानक जयंती के महत्व को बताया। वक्ताओं ने गुरु नानक के सिख समाज के लिए किए गए त्याग, बलिदान के बारे में जानकारी दी। उनके रास्ते पर चलने का सुझाव दिया। लंगर के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भी काफी सिखों ने भाग लिया। गुरुद्वारा के जत्थेदार सतनाम सिंह ने आगंतुकों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed