{"_id":"63334c1c2b7afd4d465e8d43","slug":"cultural-pilibhit-news-bly4990107177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर में धूमधाम से निकली भगवान राम की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर में धूमधाम से निकली भगवान राम की बरात
सार
नगर में चल रहे रामलीला मेले में मंगलवार की शाम भगवान राम की बरात (शोभा यात्रा) धूमधाम से निकाली गई।शोभायात्रा गुलेश्वर नाथ मंदिर तक गई और दोबारा बालाजी के मंदिर में आकर समाप्त हो गई।स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन
बीसलपुर में निकाली गई राम बरात में सजी झांकी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसलपुर। नगर में चल रहे रामलीला मेले में मंगलवार की शाम भगवान राम की बरात (शोभा यात्रा) धूमधाम से निकाली गई।
शाम को मेला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा में एक बग्घी में राम दरबार तो दूसरी बग्घी पर भगवान शिव का दरबार सजाया गया था। बैंडबाजों के साथ निकाली गई बरात में विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षक का केंद्र बनीं रहीं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गई शोभायात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के साथ जिले के कई थानों और पुलिस लाइन का फोर्स भी था। शोभायात्रा देखने के लिए निर्धारित मार्गों पर काफी संख्या में भीड़ जुटी। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभायात्रा देर रात दोबारा रामलीला मैदान में पहुंचकर समाप्त हो गई। संवाद
--
बिलसंडा। नगर के रामलीला मैदान में चल रहे मेले में 29 सितंबर को देवी जागरण होगा। यहां मशहूर भजन गायक प्रेम मेहरा मां की भेंटे गाएंगे।
आयोजक आशीष सक्सेना ने बताया कि 29 सितंबर को 23वां दुर्गा जागरण होगा। इसमें पहली बार प्रेम मेहरा के अलावा अमन सांवरिया और अनंत मिश्रा के साथ बेबी अपर्णा मां की भेंटे गाएंगे। संवाद
--
धूमधाम से हुई बालाजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
बीसलपुर। रोडवेज बस स्टैंड के पास नवनिर्मित बालाजी मंदिर में मंगलवार को जयपुर से मंगाई गई बालाजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रतिमा स्थापना से पहले नगर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन
शोभायात्रा गुलेश्वर नाथ मंदिर तक गई और दोबारा बालाजी के मंदिर में आकर समाप्त हो गई। उसके बाद बालाजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से कराई गई। सारे कार्यक्रम पंडित अखिलेश मिश्रा ने कराए। स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। कार्यक्रम की व्यवस्था में सोनू ठाकुर, सुशील मिश्रा, महात्मा बादशाह नाथ आदि लोगका विशेष सहयोग रहा। संवाद