{"_id":"6182de6c434c34305f176b94","slug":"cultural-pilibhit-news-bly4650971174","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्कीस सौ दीयों से जगमग हुआ गोमती उद्गम स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्कीस सौ दीयों से जगमग हुआ गोमती उद्गम स्थल
विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल पर शाम को कुछ यूं दिखा नजारा।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गोमती उद्गम स्थल पर आयोजित गंगा उत्सव के अंतिम दिन बुधवार को छोटी दिवाली के उपलक्ष्य में परिसर को खूबसूरत लाइटिंग से सजाया गया। इसके साथ ही इक्कीस सौ दीये जलाए गए। देर रात गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें भारी मात्रा में श्रद्धालु मौजूद रहे। दिन भर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया।
गोमती उद्गम स्थल पर अमृत महोत्सव के तहत तीन दिवसीय गंगा उत्सव का आयोजन किया था। बेसिक और माध्यमिक स्कूल के बच्चों ने दोनों दिन प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। बुधवार को अंतिम दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके अलावा छोटी दिवाली के उपलक्ष्य में देर शाम को उद्गम स्थल परिसर को खूबसूरत रंगबिरंगी लाइटिंग से सजाया गया। इसके अलावा दस हजार दीए जलाए गए। इसके बाद रोजाना होने वाली आरती के बाद गंगा आरती का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल रहे। वहीं बीएसए चंद्रकेश सिंह और बीडीओ सर्वेश कुमार भी आरती में मौजूद रहे। रात को गोमती का अद्भुत दृश्य देखने के लिए आसपास गांव के लोग वहां पहुंचते रहे।