{"_id":"5d51a0d68ebc3e6cb12eb0d3","slug":"cultural-pilibhit-news-bly3721510127","type":"story","status":"publish","title_hn":"या मौला मेरे मुल्क में अमन चैन और तरक्की फरमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
या मौला मेरे मुल्क में अमन चैन और तरक्की फरमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ईद उल अजहा की नमाज सोमवार को जिले भर के ईदगाह व मस्जिदों में पूरे अदब ओ एहतराम से अदा की गई। उलमा और इमाम ने नमाज से पहले अपनी तकरीरों में कुर्बानी और ईद उल अजहा के मुताल्लिक तफसील से तकरीरें की। नमाज के बाद अल्लाह की राह में कुर्बानियों का दौर शुरू हुआ। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
शहर के ईदगाह समेत कई मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। ईदगाह में शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इजहार अहमद खां बरकाती ने नमाज से पहले अपनी तकरीर पेश की। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा हमें खुदा की राह में कुर्बानी का पैगाम देती है। मैदान ए अराफात में हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने आज ही के दिन अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम को खुदा की राह में कुर्बान करने की तैयारी की थी। वह उनका इम्तिहान था। इसलिए आज के दिन कुर्बानी करने का हुक्म है। अपनी बेहतरी के लिए मुसलमानों को न सिर्फ दीन का इल्म हासिल करना चाहिए, बल्कि उस पर अमल के लिए भी खुद को तैयार करना चाहिए। अल्लाह से मुल्क की तरक्की, कामयाबी व अमन की दुआ की। बाद में लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद के बाहर लगे कैंप में ईद मिलन हुआ। इस मौके पर डीएम सौरभ श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित मिश्रा, एडीएम अतुल सिंह, मंसूर अहमद शम्सी, पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल, अश्वनि अग्रवाल, देवेश बंसल, मोहम्मद आरिफ, आसिफ कादरी, सिराज बहादुर खां, मोहम्मद अबरार आदि मौजूद रहे।
इन मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज
मस्जिद शाहजी मियां, मस्जिद गौसिया, मस्जिद ऊंची, मस्जिद मौला बख्श, मस्जिद बादशाह बेगम, मस्जिद सूफी अनवर अली, मस्जिद सलमानियान, मस्जिद एक मीनार, मस्जिद कुरैशियान, मस्जिद मोटा पाकड़, मस्जिद खालिद बिन वलीद, मस्जिद मनिहारन, मस्जिद गौसिया, मस्जिद छिपियान, मस्जिद नूरी, मस्जिद हैदरी, मस्जिद हुसैनी, मस्जिद पुलिया वाली, मस्जिद सुनहरी, मस्जिद अल्लाहू मियां , मस्जिद मदीनाशाह, मस्जिद मोहद्दिस आदि में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
पूरनपुर। यहां ईदगाह में हाफिज मोहम्मद सलीम, रजा मस्जिद में हाफिज मोहम्मद जकी खां नूरी, गुलजारे फरीद मस्जिद में हाफिज कमर महबूब, रजवी मस्जिद में हाफिज उस्मान, मदीना मस्जिद में मौलाना नूर मोहम्मद हसनी, साबरी मस्जिद में हाजी हाफिज जाकिर, सिद्दीके अकबर में मौलाना जावेद, गुलशने मदीना में हाफिज अशफाक ने नमाज पढ़ाई। ईदगाह में नगर पालिका व सपा की ओर से शिविर लगाया गया। एसडीएम चंद्रभानु सिंह, सीओ कमल सिंह, पूर्व विधायक पीतमराम, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, मोहम्मद जाहिद खां, तौफीक अहमद कादरी आदि रहे। ईदगाह और सीओ कार्यालय के समीप ईद मेला लगा।
शेरपुरकलां। ईदगाह में जामा मस्जिद के हाफिज कारी अब्दुल मुस्तफा, कुरैशियान मस्जिद में पेश इमाम मौलाना साजिद रजा खां, नूरी मस्जिद में मौलाना हशमत रजा, सुनहरी मस्जिद मेें कारी मोहम्मद अरशद रजा ने नमाज पढ़ाई। बाजार परिसर में मेला लगा।
बीसलपुर। नगर के नए और पुराने ईदगाहों एवं प्रमुख मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ प्रवीण मलिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. एके सिंह मौजूद रहे। रसायाखानपुर, मीरपुर वाहनपुर, चंद्रपुरा, चुर्रासकतपुर, सायर, टिकरी, ईटा रोड़ा, रोहनिया, चठिया सेवाराम, अभयपुर चैना नकटी, राजूपुर और महादेवा आदि गांवों में भी ईद की नमाज अदा की गई। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के कस्बा दियोरिया, मनकापुर, सुजनी और गंझेड़ी में भी ईद की नमाज अदा की गई।
बरखेड़ा। कस्बा स्थित ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन ने अदा कराई। नमाज के बाद चेयरमैन हज्जन इदरीस बेगम के पति व पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद ने गले मिलकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। क्षेत्र के ग्राम खमरिया पंडरी, अमखेड़ा, व दौलतपुर स्थित ईदगाह एवं ग्राम गुजरानपुर, खकुमा, अधकटा, पोटा कला, पंडरी खमरिया, जारकलिया, विक्रमपुर ,खमरिया, नारायनठेर, गाजीपुर मुग़ल, गाजीपुर गोटिया, पृथ्वीपुर में स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई।
अमरिया। यहां ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज हाफिज इकरार अहमद अंसारी, कलंदरी मस्जिद में हाफिज शाहिद रजा, छोटी मस्जिद में हाफिज फुरकान अहमद मलिक, अमरिया सिटी मस्जिद में मौलाना तारिक रजा मिस्वाही, सुनहरी मस्जिद में मौलाना फरीद अहमद ने अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की गई।
न्यूरिया। यहां ईदगाह में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना जलीस अहमद ने ईद उल अजहा की नमाज अता कराई। इसके अलावा नगर की मस्जिद भीतर गांव, मस्जिद डिप्टी साहब में नमाज अदा की गई।
परेवा वैश्य। कस्बे की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, बीच वाली मस्जिद में लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नूरी मस्जिद मे पेशे इमाम हाफिज कारी हामिद रजा खां, बीच वाली मस्जिद में हाफिज सलमान रजा खां ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद के पेशे इमाम अब्दुल मतीन रजा ने मुल्क व कौम की बहाली के लिए अमन चैन की दुआ की। क्षेत्र के सिरसी, चका, हरहरपुर हसन, अमखेड़ा, अमखिड़िया, निसरा, नगरिया, करगैना, ढेरम, सुकटिया, डांग आदि गांवों में भी ईद उल अजहा मनाई गई।