फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CRS inspection

110 की स्पीड से दौड़ी सीआरएस स्पेशल, 41 मिनट में ट्रॉयल पूरा

Sun, 14 Mar 2021 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
CRS inspection
पीलीभीत। टनकपुर रेल खंड पर विद्युतीकरण काम पूरा होने के बाद शनिवार को रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खां ने निरीक्षण किया। हालांकि तय समय से सवा दो घंटा देरी से निरीक्षण शुरू हो सका। 62 किलोमीटर का निरीक्षण साढ़े पांच घंटे में पूरा किया गया। इसके बाद टनकपुर से पीलीभीत के बीच 110 की स्पीड इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाकर ट्रॉयल हुुआ, जोकि 41 मिनट में पूरा हो गया। अधिकारियों के मुताबिक निरीक्षण में विद्युतीकरण काम संतोषजनक मिला है। ऐसे में मां पूर्णागिरि के दर्शनार्थियों को जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनों के मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

टनकपुर रेल खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों को दौड़ाने के लिए मई 2020 में ग्रीन पावर इंटरनेशनल कंपनी ने काम शुरू किया था। 70 करोड़ की लागत से काम पूरा होने के बाद विद्युतीकरण को फाइनल टच देने के लिए शनिवार को सीआरएस मोहम्मद लतीफ खां ने मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के साथ टनकपुर तक निरीक्षण किया। हालांकि सीआरएस के तय समयानुसार करीब सवा दो घंटा देरी से जंक्शन पहुंचे। इसके बाद पूर्णागिरि जनशताब्दी ट्रेन आने के कारण 20 मिनट तक सीआरएस जंक्शन पर ही रुके रहे। दोपहर 12:50 बजे सीआरएस टनकपुर रूट पर निरीक्षण के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए। इस दौरान पिपरिया अगरू गांव के पास गेट संख्या पांच पर ट्रेन रुकवाकर निरीक्षण किया। फिर न्यरिया, मझोला, खटीमा में पावर सब स्टेशन का निरीक्षण किया। बनबसा का निरीक्षण करते हुए करीब साढ़े छह बजे टनकपुर स्टेशन पहुंचे। रास्ते में सीआरएस ने पुल (आरओवी), रेलवे क्रासिंग (एलसी), विद्युत लाइन की ऊंचाई, फुटओवर ब्रिज (एफओवी) को देखा। फिर टनकपुर स्टेशन पर विद्युत लाइन का करंट चेक कराया। शाम को 7:07 मिनट पर सीआरएस स्पेशल से स्पीड ट्रॉयल हुआ। इलेक्ट्रिक लोको लगी सीआरएस स्पेशल ने 110 की स्पीड में दौड़कर 62 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 7:48 मिनट में पीलीभीत जंक्शन पहुंच गई। इससे 62 किलोमीटर की दूरी मात्र 41 मिनट में पूरी हुई।
विज्ञापन

सीआरएस स्पेशल से पहले दौड़ा टावर वैगन
कार्यक्रम के अनुसार सीआरएस निरीक्षण सवा दस बजे शुरू होना था। मगर अज्ञात कारणों से सीआरएस स्पेशल जंक्शन पर करीब सवा दो घंटा देरी से 12:30 बजे पहुंची। सीआरएस स्पेशल लेट होने के कारण करीब साढ़े दस बजे इज्जतनगर मंडल के अधिकारी टावर वैगन से टनकपुर के लिए रवाना हो गए। टावर बैगन में सवार अधिकारी रास्ते में काम का निरीक्षण करते हुए चल रहे थे। जो काम की गुणवत्ता और विद्युत लाइन को बारीकी से देख रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक निरीक्षण खामियों को खोजकर उन्हें तत्काल दूर कराने को लेकर किया गया। इससे सीआरएस को निरीक्षण के दौरान कोई खामी न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने निरीक्षण सफल होने की मनाई खुशी
निरीक्षण पूरा होने के बाद विद्युत लाइन में 25 हजार वोल्ट का करंट छोड़ा गया। विद्युत लाइन सफलता पूर्वक चार्ज और सीआरएस निरीक्षण में करंट की क्षमता ओके मिलने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने खुशी का इजहार किया। इसके बाद विद्युत लाइन की क्षमता देखने के लिए सीआरएस स्पेशल ट्रेन को इलेक्ट्रिक लोको से पायलट मनीश कुमार अरुन, सहायक पायलट छविनाथ ने गार्ड केपी सिंह और केके विश्वकर्मा से हरी झंडी मिलते ही इलेक्ट्रिक लोको से सीआरएस स्पेशल ट्रेन को दौड़ाया। जंक्शन तक स्पीड ट्रॉयल पूरा होने के बाद करीब आठ बजे बरेली की ओर सीआरएस स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई।
इसी माह मिल सकता है यात्रियों को इलेक्ट्रिक ट्रेनों का तोहफा
सीआरएस निरीक्षण में विद्युतीकरण पास होने के कयास लगाए जा रहे है। एक अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीआरएस को काम संतोष जनक मिला है। 15 दिन बाद निरीक्षण रिपोर्ट आएगी। निरीक्षण रिपोर्ट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड निर्णय लगा। इसके बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन टनकपुर वाया पीलीभीत बरेली के बीच होली तक शुरू होने की उम्मीद है।

टनकपुर तक विद्युतीकरण का रेल संरक्षा आयुक्त ने बारीकी से निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान काम संतोषजनक पाया गया। स्पीड ट्रॉयल भी सफल रहा। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनों को संचालन शुरू कर दिया जाएगा।- आशुतोष पंत, मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed