फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shiv devotees performed Jalabhishek with chants of Bhole

Pilibhit News: भोले के जयकारों के साथ शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 20 Aug 2024 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Shiv devotees performed Jalabhishek with chants of Bhole
पीलीभीत शहर के श्री गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन।संवाद
पीलीभीत। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सुबह से ही बम बोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने मंदिरों पर पहुंचना शुरू कर दिया। इसके बाद कतार में लगकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। दोपहर तक मंदिरों में लोगों की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को लेकर शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा गया था। सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे बम भोले के जयकारों के साथ गौरीशंकर मंदिर पहुंचने शुरू हो गए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी जत्थों के साथ रही। गौरीशंकर मंदिर पर मुख्य गेट पर श्रद्धालुओं की भीड़ होने पर यहां दो कतार लगाई गईं। महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग दर्शनों के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

दोपहर तक पूरा मंदिर शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। गौरीशंकर मंदिर के अलावा दूधिया मंदिर, बल्लभ नगर स्थित शिवमंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीसलपुर में लगा मेला
बीसलपुर। शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक जारी रही। दोपहर बाद शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भजन कीर्तन किया। गुलेश्वर नाथ मंदिर में काफी ज्यादा भीड़ रही। मंदिर के पास पूरे दिन मेला लगा रहा। बरेली मार्ग पर चुर्रासकतपुर से नगर तक जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। इस मार्ग से काफी संख्या में कांवड़ियों का आना-जाना लगा रहा। संवाद

--
इकहोत्तरनाथ मंदिर पर हुआ भंडारा
सावन के अंतिम सोमवार पर पूरनपुर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध बाबा इकहोत्तरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से आरंभ हुआ भंडारा शाम तक जारी रहा। मंदिर परिसर में सब्जी-पूड़ी के अलावा खीर भी बांटी गई।

पीलीभीत शहर के श्री गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन।संवाद

पीलीभीत शहर के श्री गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन।संवाद

पीलीभीत शहर के श्री गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन।संवाद

पीलीभीत शहर के श्री गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन।संवाद

पीलीभीत शहर के श्री गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन।संवाद

पीलीभीत शहर के श्री गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन।संवाद

पीलीभीत शहर के श्री गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन।संवाद

पीलीभीत शहर के श्री गौरी शंकर मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लाइन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed