फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crossing closed for repairs, pedestrians troubled

Pilibhit News: मरम्मत के लिए क्रॉसिंग बंद, राहगीर परेशान

Wed, 18 Dec 2024 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 18 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Crossing closed for repairs, pedestrians troubled
बीसलपुर रेलवे क्रासिंग पर किया जा रहा मरम्मत कार्य।संवाद
बीसलपुर। मरम्मत कार्य के चलते गुरुद्वारा के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से मंगलवार को दिनभर राहगीरों को परेशान होना पड़ा। जानकारी के अभाव में यहां पहुंचने वालों को लौटना पड़ा। इसके बाद यह लोग दूसरे रास्तों से कई किलोमीटर का चक्कर काटकर गंतव्य तक पहुंचे। दूरी और समय बचाने के लिए बाइक सवार गलियों से होकर गुजरते दिखे।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से मंडी समिति, ब्लॉक कार्यालय, पशु अस्पताल, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बाल विकास परियोजना कार्यालय आदि स्थानों के लिए जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा राजकीय उद्यान शाला, कस्तूरबा विद्यालय, शिवाजी नगर, गांधी नगर, राम बंगला, गांव चौसरा, काशीराम कॉलोनी, बिलसंडा, दियोरिया, ईंट गांव, मधवापुर, मानपुर आदि जगहों पर आवागमन करने वाले भी परेशान हुए।
विज्ञापन

वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाकर सेंट्रल वेयर हाउस के सामने वाली सड़क और बाइपास से होकर गंतव्य के लिए जाना पड़ा। कुछ राहगीरों की काम करने वाले रेल कर्मियों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर पहुंचे तो दिखी लाल झंडी
सुबह 8:30 बजे कई बाइक सवार रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े दिखे। गेट बंद होने की जानकारी इन्हें नहीं थी। गेट के पास मौजूद कर्मचारी ने रोककर दूसरे रास्ते से जाने की सलाह दी। कई कार चालक भी क्रॉसिंग के पास पहुंचकर परेशान हुए।


--
फोटो: 03
क्रॉसिंग बंद होने के कारण मंडी समिति में सब्जी लाने के लिए ठेला ले जाने और लाने में काफी दिक्कत हुई। - विकास गुप्ता, सब्जी विक्रेता
--
फोटो: 04
मंडी गेट पर होटल है। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण अपने होटल तक जाने और वापस आने में काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ा। - जगन्नाथ प्रसाद, होटल संचालक

वर्जन
क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य कराया गया। क्रॉसिंग से आवागमन बंद रखने की सूचना पूर्व में ही दी गई थी। - रामानंद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर

बीसलपुर रेलवे क्रासिंग पर किया जा रहा मरम्मत कार्य।संवाद

बीसलपुर रेलवे क्रासिंग पर किया जा रहा मरम्मत कार्य।संवाद

बीसलपुर रेलवे क्रासिंग पर किया जा रहा मरम्मत कार्य।संवाद

बीसलपुर रेलवे क्रासिंग पर किया जा रहा मरम्मत कार्य।संवाद

बीसलपुर रेलवे क्रासिंग पर किया जा रहा मरम्मत कार्य।संवाद

बीसलपुर रेलवे क्रासिंग पर किया जा रहा मरम्मत कार्य।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed