{"_id":"689cdcb03ac9b15caa0f7c74","slug":"cross-country-race-will-be-held-in-pilibhit-winners-will-get-prizescross-country-race-will-be-held-in-pilibhit-winners-will-get-prizes-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-141831-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत में होगी क्रॉस कंट्री रेस, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत में होगी क्रॉस कंट्री रेस, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
Thu, 14 Aug 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को गांधी स्टेडियम में पुरुष और महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। सुबह साढ़े छह बजे शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में नकटदाना से लेकर गांधी स्टेडियम गेट तक प्रतिभागी दौड़ेंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के निर्देश पर किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रथम से पांचवें स्थान तक के विजेताओं को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता नकटदाना से प्रारंभ होकर गांधी स्टेडियम के मुख्य द्वार पर समाप्त होगी। इच्छुक प्रतिभागी आयोजन से 30 मिनट पहले पहुंचकर निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद प्रतिभागी अपनी श्रेणी के अनुसार दौड़ में हिस्सा ले सकेंगे। संवाद