{"_id":"72971cba5f49922423b11c3e7d2f5002","slug":"crop-insurance-will-receive-12-23-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को फसल बीमा का मिलेगा 12.23 करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को फसल बीमा का मिलेगा 12.23 करोड़
पीलीभीत।
Updated Wed, 10 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में फसल बीमा कराने वाले लगभग 18 हजार किसानों के लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन
ओलावृष्टि और बारिश में हुए नुकसान पर बीमा कंपनी ने जिले के किसानों के
लिए फसल बीमा के रूप में 12.23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि
जल्द बैंक के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंचेगी।
फरवरी माह में हुई ओलावृष्टि और बारिश से जिले में किसानों की गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ था। लगभग 70 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई थी। इस नुकसान से किसान की सारी खुशियां गायब गईं। हालांकि शासन से राहत के नाम पर सर्वे के आधार कुछ धनराशि देकर किसानों के आंसू पोछने का प्रयास किया था, लेकिन इसमें सभी किसानों को लाभ नहीं मिला।
सरकारी मदद के साथ सरकार ने फसलों का बीमा कराने वालों को भी जल्द भुगतान के निर्देश कपंनियों को दिए थे। इस पर बीमा कंपनी की टीम ने कृषि अधिकारियों के साथ जिले के सातों ब्लॉकों का सर्वे किया। सर्वे में जिले में लगभग 18 हजार किसान ही ऐसे मिले, जिन्होंने फसल बीमा कराया था अथवा बैंक से ऋण लेते समय बैंक अधिकारियों ने उनकी प्रीमियम जमा की थी। सर्वे टीम ने बीमा कराने वाले किसानों की फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।
इस रिपोर्ट की जांच के बाद बीमा कंपनी ने अब फसल बीमा के लिए 12.23 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। बीमा कंपनी से इसकी सूचना प्रशासन एवं कृषि विभाग को प्राप्त हो गई है।
फैक्ट फाइल...
कुल किसान 2.19 लाख
बीमा कराने वाले 18334
कुल बीमा प्रीमियम 1.28 करोड़
स्वीकृत बीमाराशि 12.23 करोड़
00
जिले में मात्र 18334 किसानों का ही फसल बीमा था। बीमा कराने वाले किसानों के लिए कंपनी ने 12.23 करोड़ की मुआवजा स्वीकृत किया है। जल्द ही किसानों के क्षेत्रफल के हिसाब से बीमा राशि खाते में पहुंच जाएगी।
ओएन सिंह, डीएम