{"_id":"d55d7a08aa35d0422ea7e6a166d86f5c","slug":"crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की किस्मत पर पत्थर बन गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की किस्मत पर पत्थर बन गिरे ओले
ब्यूरो, पीलीभीत
Updated Thu, 26 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुधवार की रात अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर एक बार फिर पानी
फेर दिया है। बारिश के साथ चली तेेज हवाओं से लगभग तैयार हो चुकी गेहूं की
फसल पूरी तरह बिछ गई, वहीं अन्य सरसों आदि फसलों का भी नुकसान हुआ है।
नुकसान की जानकारी होने पर डीएम ने सुबह तीनों तहसीलों के अधिकारियों को
क्षेत्र में भ्रमण कर नुकसान के आंकलन के आदेश दिए और स्वयं भी सर्वाधिक
नुकसान वाले पूरनपुर क्षेत्र के गांव चंदुइया, चंदिया हजारा, खांडेपुर,
शेरपुर आदि का दौरा किया। उन्होंने किसानों को मुआवजा दिलाने को नुकसान की
रिपोर्ट बनाने के कृषि उपनिदेशक एके सिंह को निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे
किसानों को भी चिन्ह्ति करने को कहा है, जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड
नहीं है। बीसलपुर के एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व टीम से
ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
0000
बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं एवं सरसों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। इसका आंकलन कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट मिलने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- ओएन सिंह, डीएम
0000
बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं एवं सरसों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। इसका आंकलन कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट मिलने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- ओएन सिंह, डीएम