फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodile enters villager's house, panic ensues

Pilibhit News: ग्रामीण के घर में घुसा मगरमच्छ, मची खलबली

Wed, 22 Oct 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 22 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Crocodile enters villager's house, panic ensues
घुंघचाई। हरदोई ब्रांच नहर से निकला एक मगरमच्छ देर रात ग्रामीण के घर में घुस गया। इससे परिवार में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नहर में छोड़ा। कॉलोनी नंबर सात निवासी दीनानाथ मौर्य के परिजन मंगलवार की रात घर में बैठे हुए थे। इस दौरान हरदोई ब्रांच नहर से मगरमच्छ निकलकर दीनानाथ के घर में रात 9ः00 बजे के करीब घुस गया। परिजनों ने देखा तो सभी दहशत में आ गए। वे लोग शोर करते हुए घर से निकल कर सुरक्षित जगह पर चले गए। सूचना पर वन विभाग के दरोगा मोहित कुमार, वनकर्मी दुर्गेश यादव, बाघ मित्र परदेशी यादव, उमा शंकर और संतोष मौर्य मौके पर पहुंचे। टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद उसे नहर में छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed