फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodile attacks farmer working in a field; farmer injured

Pilibhit News: खेत में काम कर रहे किसान पर मगरमच्छ का हमला, घायल

Fri, 30 Oct 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 30 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crocodile attacks farmer working in a field; farmer injured
अमरिया क्षेत्र में नदी किनारे खेत में काम कर रहे किसान पर मगरमच्छ का हमला । संवाद - फोटो : 1
अमरिया। देवहा नदी के किनारे खेत में काम कर रहे एक किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से किसान की चीख निकल गई। शोर सुनकर पहुंचे उसके भाई और आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से उसे छुड़ाया। मगरमच्छ के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय मनोरंजन मंडल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे देवहा नदी के किनारे स्थित अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले से वह घायल होकर चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर भाई मंतोष मंडल और आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर किसी तरह किसान को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सामाजिक वानिकी के वन दरोगा शैलेंद्र कुमार यादव, कौशेंद्र यादव, रामऔतार और अनुकूल शाना मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घायल किसान को एंबुलेंस से सीएचसी अमरिया पहुंचवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर विनीत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि घायल किसान का उपचार कराया जा रहा है। देवहा नदी के किनारे खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही नदी किनारे निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed