{"_id":"61916318c13f0508ab02d807","slug":"criminals-should-be-hanged-cbi-investigation-should-also-be-done-pilibhit-news-bly4661417171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को हो फांसी, सीबीआई जांच भी कराई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को हो फांसी, सीबीआई जांच भी कराई जाए
विज्ञापन
पीलीभीत। दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या किए जाने घटना से परिवार के साथ लोगों में आक्रोश है। परिवार वालों का कहना है कि घटना गंभीर है। जो अपराधी हैं उन्हें पकड़ा जाए और उन्हें फांसी तक ले जाया जाए। घटना की सीबीआई जांच कराई जाए।
छात्रा की मां ने कहा कि वह अपराधियों के लिए जेल नहीं, फांसी चाहती हैं। उनकी बेटी को न्याय तभी मिलेगा जब अपराधी फंदे पर लटकाए जाएंगे। छात्रा के चाचा ने घटना की सीबीआई जांच पर जोर दिया। उनका कहना है कि पुलिस वारदातों को गंभीरता से नहीं लेती है। इसलिए सीबीआई जांच जरूरी है। पिता ने कहा कि जो सज है वह सामने आए। न्याय मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की थी लेकिन जब वह लोग अडिग हो गए तो पुलिस ने कहा कि जो लिखकर देंगे वही दर्ज कर लेंगे। ब्यूरो