{"_id":"57655de24f1c1b824311b7b3","slug":"young-man-in-old-enmity-the-shot-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली,घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली,घायल
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शोर पर ग्रामीणों ने तीन को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
- फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी
- जहानाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
पुरानी रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पहले घात लगाकर बैठे चार दबंगों ने उस पर गोलियां दागना शुरू कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से तीन को धर दबोचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के भूड़ा मगरासा गांव के रहने वाले गजेंद्र पाल का गांव के ही तोताराम से पुराना विवाद चल रहा है। पीड़ित के अनुसार शनिवार सुबह वह अपने मकान के बाहर बैठा हुआ था। इस बीच नरेश, तोताराम, ढाकनलाल, मोतीराम चार युवक आ गए। पीड़ित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपियों ने तमंचे से गोलियां दागना शुरू कर दी, जिसमें एक गोली युवक के पैर पर लग गई। इसके बाद आरोपी भागने लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले और आसपास के ग्रामीण आ गए। जिन्होने भाग रहे तीन आरोपियों को धर दबोचा, लेकिन नरेश बचकर भाग निकला। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। उधर दूसरे पक्ष ने भी वादी के घर वालों पर बेवजह गोलीबारी और पथराव करने का आरोप लगाया है। एसओ भोला सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इस दौरान गोली युवक के पैर में लग गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है, लेकिन कोई भी असलहा उनके पास से नहीं मिला है।