फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women lift giving collective misconduct

लिफ्ट देकर महिला से सामूहिक दुराचार

Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/जहानाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/जहानाबाद। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women lift giving collective misconduct
- फोटो : Demo pic
ससुराल के दो युवकों पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

 ससुराल से मायके जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही महिला को दो युवक लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बिठाकर ले गए। बहेड़ी ले जाकर महिला को बेहोश कर दोनों ने रेप किया। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

जहानाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात जून को वह अपने मायके बरेली के कस्बा नवाबगंज जाने के लिए निकली। जहानाबाद अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच ससुराल के जितेंद्र कुमार और सोमपाल आ गए। लिफ्ट देने के बहाने दोनों ने उसे बाइक पर बिठा लिया और फिर धमकाकर बहेड़ी ले गए। वहां नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने उससे दुराचार किया और बेहोशी की हालत में ही सड़क पर छोड़कर भाग गए। होश आने पर महिला अपने घर पहुंची। पति को साथ लेकर एसपी से घटना की शिकायत की। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ भोला सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य युवक का नाम भी केस दर्ज होने के बाद महिला ले रही है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed