{"_id":"3cb3fe254cf0e08f36a54cde88b1d6b6","slug":"woman-was-gang-raped-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ हुआ था गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के साथ हुआ था गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज
plibhit
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में दलित महिला के साथ तीन दिन पहले हुए गैंगरेप की रिपोर्ट सीओ की जांच के बाद मामला सही मिलने पर गांव के ऋषिपाल और अरविंद के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की एक महिला ने दो जनवरी की शाम करीब 9.30 बजे गांव के दो लोगों पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई पीड़िता और उसके पति को फटकार कर पुलिस ने भगा दिया था। सोमवार को पीड़िता अपने पति और गांव के कई लोगों के साथ एसपी जवाहर से मिली थी।
विज्ञापन
एसपी ने मामले की जांच सीओ जहॉनाबाद निर्मल कुमार विष्ट को देकर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने पीड़िता की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन उनको अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। एसपी जवाहर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। शीघ्र आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
सीओ जहॉनाबाद निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई। जांच में प्रथमदृष्टया घटना सही पाई गई। जिस आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला दलित है। इसलिए वह खुद इस मामले की विवेचना कर रहे हैं।