फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman shot on minor disputes

मामूली विवाद पर महिला को गोली मारी, रिपोर्ट

Sun, 07 Jun 2015 11:41 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Sun, 07 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Woman shot on minor disputes
जनरेटर का तार काटने के विरोध पर हुए विवाद में मोहल्ला गनेशगंज निवासी राम शर्मा पांडेय की पत्नी पूजा पांडेय को किसी ने गोली मार कर घायल कर दिया गया। पूजा की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी राधेश्याम व उसके बच्चों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटना रविवार को सुबह करीब पौने ग्यारह बजे की है। पूजा पांडेय ने बताया कि रविवार को उसके पति घर मेें नहीं थे। इस दौरान जनरेटर की लाइन का तार टूट गया। घर के बाहर तार को ठीक कर रही थी। पूजा ने बताया कि तार को पड़ोसी के बच्चे अक्सर काट देते है। इस दौरान घर से निकल पड़ोसी के बच्चों से बार-बार तार काटने पर रोष व्यक्त किया। विवाद पर राधेश्याम की पत्नी शीला झगड़ने आ गई।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान मारपीट कर उस पर पड़ोसी पक्ष के लोगों में से किसी ने गोली चला दी। जो उसके बाएं हाथ में लगी। पूजा को सीएचसी लाया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. रविंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने फायर लगने की जानकारी दी है। जांच में महिला के हाथ में चोट पाई गई है, लेकिन यह चोट गोली लगने की है अथवा किसी और की यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा की तहरीर पर पुलिस ने  उसके पड़ोसी राधेश्याम के पुत्र सचिन, मोनू, भानू और राधेश्याम की पत्नी शीला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed