{"_id":"591732ec4f1c1bd542851082","slug":"woman-enters-house-man-tampered-with-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 13 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को स्कूल से घर लाते वक्त कसता रहा फब्तियां
तहरीर मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने की कार्रवाई
बेटे को स्कूल से लेकर घर जा रही महिला को शोहदे ने पहले रास्ते में रोक फब्तियां कसीं। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने कुछ देर बाद घर में घुसकर उसे दबोच कर अश्लील हरकतें की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला।
सुनगढ़ी क्षेत्र के एक काशीराम कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर जा रही थी। इस बीच मोहल्ले का सनी पीछा कर फब्तियां कसने लगा। मकान के बाहर पहुंचने पर महिला ने आरोपी का विरोध किया और घर में चली गई। कुछ देर बाद आरोपी नशे की हालत में घर में घुस आया। महिला को पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी धमकी देकर भाग निकला। आरोपी से खतरा जताते हुए महिला ने सख्त कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सनी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।