फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman committed suicide with three-year-old daughter

महिला ने तीन साल की बेटी संग किया आत्मदाह

Tue, 28 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 28 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से कैंसर से पीड़ित भवानीपुर निवासी रंजीत कौर (40) ने सोमवार की रात बीमारी से तंग आकर तीन साल की बेटी सहज कौर के साथ खुद को बाथरूम में बंद कर आत्मदाह कर लिया। शोर सुनकर पहुंचे परिवार वालों ने दोनों को बाहर निकालकर आग बुझाई। मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी ने बाद में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी लखविंदर सिंह फरवरी में रोजगार की तलाश में बहरीन गए हैं। घर पर उनकी पत्नी रंजीत कौर (40) और तीन वर्षीय पुत्री सहज कौर थी। पुत्र मंजोत सिंह (12) पलिया (लखीमपुर खीरी) के एक स्कूल में हॉस्टल में रहकर कक्षा पांच की पढ़ाई कर रहा है। रंजीत कौर कई साल से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। पांच बार कीमोथैरेपी होने के बाद भी सुधार न होने से वह परेशान थीं। परिवार वालों के अनुसार सोमवार आधी रात वह बेटी सहज को लेकर बाथरूम में गई और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर घर पर मौजूद परिवार के दूसरे लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बमुश्किल बाहर निकाला। रंजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से जली बेटी को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सीओ बीपी सिंह, कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कृष्ण नारायण, नायब तहसीलदार सदानंद सरोज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई। परिजनों ने बेटी के साथ आत्मदाह करने के पीछे बेटी सहज को भी कैंसर का शक होना बताया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed